बलिया में अवैध पटाखों और बारूद का बड़ा जखीरा बरामद, 15 लाख का माल सीज और दुकानदार गिरफ्तार

बलिया के रसड़ा में पुलिस ने छापा मारकर 15 लाख रुपये के अवैध पटाखे और बारूद बरामद किए। घनी आबादी में चल रहे अवैध गोदाम से दुकानदार गिरफ्तार।

By INA News Desk
Oct 5, 2026 - 22:03
3 Views
बलिया में अवैध पटाखों और बारूद का बड़ा जखीरा बरामद, 15 लाख का माल सीज और दुकानदार गिरफ्तार

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया। त्योहारी सीजन से पहले बलिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित किए गए विस्फोटक सामग्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रसड़ा कस्बे के नाथबाबा चौराहे पर स्थित एक दुकान सह आवासीय परिसर में छापा मारकर करीब 15 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे और बारूद बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीमों ने रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नाथबाबा चौराहे पर यह संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस टीम ने जब तारकेश्वर जायसवाल नामक व्यक्ति के दुकान और आवासीय परिसर की तलाशी ली, तो वहां हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान परिसर से बड़ी संख्या में अवैध पटाखों से भरी बोरियां, कार्टून और खुले हुए पटाखे बरामद हुए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस के घनी आबादी और भीड़भाड़ वाले इलाके में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण कर रहा था। सबसे खतरनाक बात यह थी कि मौके पर आग बुझाने के लिए कोई प्राथमिक इंतजाम नहीं था और न ही अग्निशमन विभाग से किसी प्रकार की अनुमति या एनओसी ली गई थी। प्रशासन का मानना है कि इस घनी आबादी के बीच जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे या भीषण जनहानि का कारण बन सकती थी।

पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरा विस्फोटक और पटाखा जखीरा सीज कर लिया है। आरोपी 62 वर्षीय तारकेश्वर जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। रसड़ा थाने में संबंधित धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow