Ballia : बलिया में सूचना विभाग की तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी शुरू, परिवहन मंत्री ने किया उद्घाटन

प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के बाद परिवहन मंत्री ने सरकार के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए विभाग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों से आम लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की सही जानकारी मिलती है। इ

Jun 19, 2026 - 21:47
 0  7
Ballia : बलिया में सूचना विभाग की तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी शुरू, परिवहन मंत्री ने किया उद्घाटन
Ballia : बलिया में सूचना विभाग की तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी शुरू, परिवहन मंत्री ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट- सैय्यद आसिफ हुसैन ज़ैदी

बलिया: केंद्र सरकार के 12 साल और राज्य सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग की ओर से तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है।

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर इस प्रदर्शनी की शुरुआत की।

इस दौरान उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा छापी गई सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की किताबें आम लोगों को बांटीं।

उन्होंने खुद लोगों को ये पुस्तिकाएं दीं और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।

प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के बाद परिवहन मंत्री ने सरकार के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए विभाग की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों से आम लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की सही जानकारी मिलती है।

इस कार्यक्रम में सूचना विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक आम जनता के देखने के लिए खुली रहेगी, जिसमें तस्वीरों के जरिए सरकार के कामों को दर्शाया गया है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला सूचना अधिकारी ऋषभ देव त्रिपाठी, जिला पर्यटन अधिकारी रूपेश कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow