Ballia : पिता की विरासत नहीं संभाल नही पाए अखिलेश यादव सपा में मची है भगदड -दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री
श्री सिंह ने कहा कि P. D.A मतलब पाताल धरती ,आकाश है, P.D.A कुछ नहीं है P.D A, का अखिलेश जी बार बार माने बदलते हैं, समाजवादी पार्टी सिर्फ एक परिवार की पार्टी है सिर्फ अपने परिवार का ही विकास करती है, परिवहन मंत्री जा अखिलेश यादव और समाजवा
Report- Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया-खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां एक कार्यक्रम में प्रेस प्रतिनिधि के सवाल पर सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए कहां, समाजवादी पार्टी के मुख्य अखिलेश यादव अपने पिता की विरासत संभाल नहीं पा रहे हैं, परिवहन मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी में नेेता जी मुलायम सिंह के साथ काम करने वाले में पुराने नेताओं का सम्मान नहीं हो रहा, जिससे पार्टी में भगदड़ मची हुई सब धीरे धीरे पार्टी छोड़कर इधर-उधर चले जा रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा कि P. D.A मतलब पाताल धरती ,आकाश है, P.D.A कुछ नहीं है P.D A, का अखिलेश जी बार बार माने बदलते हैं, समाजवादी पार्टी सिर्फ एक परिवार की पार्टी है सिर्फ अपने परिवार का ही विकास करती है, परिवहन मंत्री जा अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर तंज़ करते हुए कहा कि क्या सपा कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री या, राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है क्या, इसलिए सिर्फ एक परिवार की पार्टी है। समाजवादी पार्टी मे जो सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास होता।
मंत्री श्री सिंह ने कहा समाजवादी पार्टी पार्टी मे सब कुछ ठीक नहीं है चल रहा है , पार्टी लगातार टूट के तरफ बढ़ रही है. राम मंदिर चंदा मामले पर उन्होंने परिवहन मंत्री कहा कि- एसआईटी जांच के बाद सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। 'जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
अखिलेश की कार्यशैली पर खड़ा किया सवाल
अखिलेश यादव को घेरते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा 2012 में मुलायम सिंह यादव जी ने बड़े भरोसे के साथ अखिलेश यादव को सत्ता की बागडोर सौंपी थी. लेकिन उस समय के बाद से अखिलेश यादव की सपा लगातार चुनाव मे हार रही है ,और अपनी पार्टी को बिखरने से बचाने में अखिलेश यादव पूरी तरह नाकाम साबित हुए है । विपक्ष द्वारा अन्य दलों के नेताओं से उनकी मुलाकातों पर उठाया जा रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि राजनीति में नेताओं का आपस में मिलना जुलना एक सामान्य प्रक्रिया है, इसे किसी खास राजनीतिक चश्मे से या यह दलगल भावना से नहीं देखना चाहिए।
Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
What's Your Reaction?




