Balrampur : बलरामपुर में एसपीईएल 3.0 का शुभारंभ- पुलिस और छात्रों के बीच जुड़ाव बढ़ाने का कार्यक्रम

कार्यक्रम में एनएसएस के 30 चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंगलाचरण और सरस्वती वंदना से हुई। कोतवाली नगर के एसएचओ मनोज कु

Jan 7, 2026 - 23:21
 0  20
Balrampur : बलरामपुर में एसपीईएल 3.0 का शुभारंभ- पुलिस और छात्रों के बीच जुड़ाव बढ़ाने का कार्यक्रम
Balrampur : बलरामपुर में एसपीईएल 3.0 का शुभारंभ- पुलिस और छात्रों के बीच जुड़ाव बढ़ाने का कार्यक्रम

बलरामपुर जिले के एमएलके पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग (एसपीईएल) 3.0 का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम कोतवाली नगर और महिला थाने के संयुक्त आयोजन में चलाया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के 30 चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंगलाचरण और सरस्वती वंदना से हुई। कोतवाली नगर के एसएचओ मनोज कुमार सिंह ने सीडी, जीडी और आरोप पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शंभू तिवारी ने अंतिम रिपोर्ट के बारे में बताया। आकांक्षा तिवारी ने वीट और थाने की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।

इस दौरान पुलिस की भूमिका, अपराध रोकने के तरीके और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। छात्रों को पुलिस कार्यालय की बारीकियां समझाई गईं, ताकि वे समाज में पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल समझ सकें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

एसपीईएल कार्यक्रम युवा मंत्रालय और खेल मंत्रालय के तहत चलाया जाता है, जिसमें अंडरग्रेजुएट छात्रों को पुलिस की कार्यशैली, अपराध जांच, महिलाओं से जुड़े मामलों की हैंडलिंग और पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान दिया जाता है। यह पहल छात्रों में जागरूकता बढ़ाने और पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करती है। इस अवसर पर डॉक्टर जितेंद्र कुमार, स्नेहा गुप्ता, अलका कश्यप, काजल यादव, आंचल गुप्ता, पिंकी जायसवाल, मोहम्मद तुफैल, अनन्या शुक्ला, विद्यांशु मिश्रा, अनिमेष सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow