Barabanki : बाराबंकी जिला पुस्तकालय में नव वर्ष उपहार- 42 आरामदायक कुर्सी-मेज और 144 प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें प्राप्त

इसके साथ ही कर्नल डॉ. मिथिलेश दीक्षित के सौजन्य से जीआईसी एल्यूमनी एसोसिएशन और रोटरी क्लब बाराबंकी द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय तथा पीएम श्री राजकीय बा

Jan 8, 2026 - 00:08
25 Views
Barabanki : बाराबंकी जिला पुस्तकालय में नव वर्ष उपहार- 42 आरामदायक कुर्सी-मेज और 144 प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें प्राप्त
Barabanki : बाराबंकी जिला पुस्तकालय में नव वर्ष उपहार- 42 आरामदायक कुर्सी-मेज और 144 प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें प्राप्त

बाराबंकी के राजकीय जिला पुस्तकालय को नव वर्ष के अवसर पर महत्वपूर्ण उपहार मिले। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निरंतर प्रयासों और पुस्तकालय की बेहतरी के प्रति मजबूत इच्छाशक्ति के कारण सीएसआर के माध्यम से 42 पाठकों के लिए आरामदायक कुर्सियां और मेज उपलब्ध कराई गईं।

इसके साथ ही कर्नल डॉ. मिथिलेश दीक्षित के सौजन्य से जीआईसी एल्यूमनी एसोसिएशन और रोटरी क्लब बाराबंकी द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय तथा पीएम श्री राजकीय बालिका विद्यालय को 144 पुस्तकें भेंट की गईं। ये पुस्तकें मुख्य रूप से नीट, जेईई और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी हैं। इन किताबों से छात्र-छात्राएं विशेष रूप से लाभान्वित होंगे।

पाठकों ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे इस प्रयास के लिए सदैव आभारी रहेंगे। पुस्तकालयाध्यक्ष पूनम सिंह ने संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यहां तैयारी करने वाले बच्चे इन सुविधाओं का लाभ उठाकर निश्चित रूप से अपनी मंजिल हासिल करेंगे, जनपद का नाम रोशन करेंगे और जिलाधिकारी की इस पहल का सम्मान करेंगे।

पुस्तकालयाध्यक्ष ने जीआईसी एल्यूमनी एसोसिएशन और रोटरी क्लब बाराबंकी के प्रति भी धन्यवाद दिया। इस प्रयास में शामिल कर्नल डॉ. मिथिलेश दीक्षित, रोटरी अध्यक्ष सुधीर वर्मा, आजीवन सदस्य अरविंद वर्मा, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संपन्न कुमार निगम, कमल जैन, गणेश चंद्र निगम, सुधांश नारायण श्रीवास्तव, शरद राज सिंह सहित सभी सदस्यों के प्रयास की सराहना की गई।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow