Bijnor News: संभल हिंसा को लेकर भीम आर्मी/ एएसपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

संभल हिंसा प्रकरण को लेकर आज बिजनौर में भीम आर्मी और asp कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुँच कर....

Dec 3, 2024 - 15:38
96 Views
Bijnor News: संभल हिंसा को लेकर भीम आर्मी/ एएसपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर। संभल हिंसा प्रकरण को लेकर आज बिजनौर में भीम आर्मी और asp कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुँच कर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रसाशन को सौंपा। और संभल में हुई हिंसा को लेकर वर्तमान सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सारे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के जजों द्वारा किये जाने की मांग की ।

Also Read- Sambhal News: विधायक इक़बाल महमूद को सरकार द्वारा गठित टीम पर भरोसा नहीं।

दरसल पूरा मामला बिजनौर के कलक्ट्रेट का है जहाँ आज भीम आर्मी और asp कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हाल ही में संभल में हुई हिंसा  को वर्तमान की भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार को मस्जिदों में ही अपने मंदिर दिख रहे है और आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार का ग्राफ गिर रहा है जिसको लेकर सरकार नए नए काम कर रही है जिसको लेकर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौपा और मांग की संभल प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के जजों द्वारा की जानी चाहिए । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow