Sambhal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत। 

थाना रजपुरा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को सुबह में कस्बा गवां के पास हुआ। घटना के बाद चालक ट्रक चालक फरार हो...

By INA News Desk
Dec 3, 2024 - 15:46
411 Views
Sambhal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत। 

उवैस दानिश, सम्भल

थाना रजपुरा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को सुबह में कस्बा गवां के पास हुआ। घटना के बाद चालक ट्रक चालक फरार हो गया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा पाकबड़ा के फैजान(24) पुत्र अली मंसूर व उवैस(28) पुत्र अब्दुल रशीद मंगलवार को अनूपशहर की ओर से बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। कस्बा गवां मोड पर ने बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों छिटककर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उवैस को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Also Read- Sambhal News: विधायक इक़बाल महमूद को सरकार द्वारा गठित टीम पर भरोसा नहीं।

जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उवैस को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। रजपुरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फैजान के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। वही उवैस के शव को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow