Sambhal News: कुत्तों का आतंक- कुत्तों ने नोंच नोंच कर बच्चे को मार डाला।

कुत्तों के हमले में पांच साल के मासूम की मौत की घटना ऐंचोड़ा कंबोह .....

By INA News Desk
Sep 25, 2024 - 11:24
183 Views
Sambhal News: कुत्तों का आतंक- कुत्तों ने नोंच नोंच कर बच्चे को मार डाला।

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल में कुत्तों का कहर देखने को मिला खूंखार कुत्तों ने नोंच-नोंच कर पांच साल के मासूम को मार डाला दिलदहलाने वाली घटना ऐंचोड़ाकंबोह थाना इलाके में हुई है।

कुत्तों के हमले में पांच साल के मासूम की मौत की घटना ऐंचोड़ा कंबोह थाना के गांव सिरपुड़ा की है। जहां पांच साल का मासूम बच्चा खेलने को घर से बाहर आ गया। सड़क पर मौजूद कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने नोंच नोंच कर बच्चे को मार डाला। अचानक मौके पर गांव वाले पहुंचे तब कुत्ते बच्चे को छोड़ कर भागे। वहीं बच्चे की जिंदगी की आस में बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवार के अकेले पुत्र की मौत की घटना से कोहराम मचा है।

Also Read- यूपीआईटीएस-2024 : लेजर शो, एग्जिबिशन, सेक्टोरल सेशंस व खादी फैशन शो समेत विभिन्न कार्यक्रम बनेंगे विजिटर्स के आकर्षण का केंद्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow