Hardoi News: पितृ पक्ष में भागवत कथा सुनने की है महिमा: कविचंद्र दास जी
इस जगत में जन्म लेते ही प्रत्येक मनुष्य 5 प्रकार के ऋण से युक्त हो जाता है, जिन्हें उतारे बिना गंभीर ....
हरदोई। भगवत कृपा से पितृ पक्ष के पवन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का शुभारम्भ दिनांक 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्थानीय नुमाईश मैदान में होने जा रहा है, कथा व्यास पूज्य संत कविचंद्र दास जी महराज ने बताया कि इस जगत में जन्म लेते ही प्रत्येक मनुष्य 5 प्रकार के ऋण से युक्त हो जाता है, जिन्हें उतारे बिना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण पितृ ऋण, इस ऋण को उतारने का सर्वश्रेष्ठ उपाय गया में श्राद्ध है किन्तु उससे भी बेहतर उपाय है, पितृ पक्ष में भागवत कथा का श्रवण करना। इसके द्वारा समस्त पितर परम तृप्त होकर तर जाते हैं।
Also Read- Sambhal News: कुत्तों का आतंक- कुत्तों ने नोंच नोंच कर बच्चे को मार डाला।
इसके अलावा अनेक व्यक्ति पितृ दोष से ग्रसित होते हैं, अर्थात किसी कारणवश उनके पितर उनसे रुष्ठ होते हैं। इसके फलस्वरूवरू वो अपने जीवन में तन, मन और धन संबंधी विभिन्न समस्याओं से बुरी तरह जूझते रहते हैं। इसके समाधान का भी अचूक उपाय, पितृ पक्ष में भागवत कथा श्रवण ही है। इससे पितर परम प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा आप सब अधिकाधिक संख्या में अपने स्वजनों तथा इष्टमित्रों सहित कथा श्रवण हेतु अवश्य पधारें। इस मौके पर अमित गुप्ता अध्यक्ष श्री गोविंद राधे सेवा समिति हरदोई व भरत पाण्डेय सेवादार प्रचार प्रमुख, कथा आयोजन समिति मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











