Sambhal News: जिला अस्पताल में ओटोलरींगोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग। 

आजाद अधिकार सेना ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय में ओटोलरींगोलॉजिस्ट (ईएनटी डॉक्टर) की मांग को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री ...

By INA News Desk
Nov 20, 2024 - 17:42
225 Views
Sambhal News: जिला अस्पताल में ओटोलरींगोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग। 
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

आजाद अधिकार सेना ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय में ओटोलरींगोलॉजिस्ट (ईएनटी डॉक्टर) की मांग को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सीएमएस को सौंपा है।

बुधवार को आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश महासचिव खिजर गौस के नेतृत्व में जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सीएमएस राजेन्द्र सिंह को सौंपकर ओटोलरींगोलॉजिस्ट (ईएनटी डॉक्टर) की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि सम्भल नगर में स्थित जिला चिकित्सालय में ओटोलरींगोलॉजिस्ट (ईएनटी डॉक्टर) न होने के कारण मरीज को अपना उपचार कराए बगैर जिला चिकित्सालय से वापस लौटना पड़ रहा है जबकि जिला चिकित्सालय में सैकड़ो की संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मरीज अपना उपचार करने आते हैं।

Also Read-  1529 में बाबर ने साफ जमीन पर बनवाई थी मस्जिद, सर्वे को बताया इलेक्शन का स्टंट

जिला अस्पताल में ओटोलरींगोलॉजिस्ट (ईएनटी डॉक्टर) की उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हुए आम जनमानस के हित को देखते हुए जल्द तैनाती की मांग की है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में ज़रीफ़, नौशाद शेख, शहरोज, फैजान, रागिब हुसैन, कृष्ण पाल आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement