Sambhal News: भीषण बारिश से बच्चों के सर से उठ गया मां-बाप का साया। 

मकान की छत ढह गई मलबे के नीचे दब कर पति पत्नी की मौत हो गई। दु:खद घटना में बच्चों....

Sep 19, 2024 - 18:54
232 Views
Sambhal News: भीषण बारिश से बच्चों के सर से उठ गया मां-बाप का साया। 
चंद्रवती,दंपत्ति की लड़की

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में बुधवार को हुई भीषण बारिश आफत की बारिश साबित हुई बरसात से एक मकान की छत ढह गई मलबे के नीचे दब कर पति पत्नी की मौत हो गई। दु:खद घटना में बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठ गया है।

मकान की छत ढहने की घटना बहजोई थाना के गांव धतराशेख की है जहां पति पत्नी दूसरे मकान में बंधे पशुओं को चारा डालने गए थे। इस दौरान तेज बारिश होने लगी दोनों पति पत्नी मकान में बैठ कर बारिश रुकने का इंतजार करने लगे इस बीच मकान की कच्ची छत धराशाई हो गई।

Also read- Sambhal News: कार सवार बदमाशों ने युवती की गोली मारकर कर दी हत्या।

पति पत्नी भारी भरकम मलबे में दब गए दंपत्ति के बच्चों ने शोर मचाया मौके पर गांव वाले पह़ुंचे और पति पत्नी को मलबे के ढेर से निकाल कर जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार और एसपी मौके पर पहुंचे ओर अधिकारियों ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट दी है वहीं एडीएम ने मृतकाश्रितों को राहतराशि देने की बात कही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow