Sambhal News: डीजे बजाने को लेकर जमकर हुआ पथराव, सात गिरफ्तार।
पुलिस ने वायरल वीडिओ का संज्ञान लेकर केस दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट- उवैस दानिश
सम्भल में डीजे बजाने को लेकर पक्षों के बीच जमकर पथराव मारपीट हुई है फायरिंग का भी आरोप है तीन लोग घायल हुए हैं घटना का वीडिओ वायरल हुआ है पुलिस ने वायरल वीडिओ का संज्ञान लेकर केस दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
वायरल वीडिओ असमोली थाना के खाबरी सुंदरपुर का बताया जा रहा जहां शादी में डीजे बजाने का विवाद बड़ों तक पहुंच गया। कहासुनी के बाद जम कर मारपीट और पथराव हुआ फायरिंग का आरोप है। लोग किस तरह एक दूसरे के खून के प्यासे बने हैं ये वायरल वीडिओ में देखा जा सकता है। संघर्ष में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने वायरल वीडिओ का संज्ञान लेकर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
#सम्भल।दो पक्षों मे हुआ पथराव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) September 19, 2024
दोनों पक्षों ने छतो से खड़े होकर की ईट और पत्थरबाजी।डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ था विवाद घटना में दो व्यक्ति घायल
कल का बताया जा रहा है वायरल वीडियो
असमोली थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर गांव का बताया जा रहा है मामला। pic.twitter.com/hVSmolgEQp
What's Your Reaction?