Ballia News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान- कहा कि अभी कुछ मत पूछिए देखते रहिए, बीजेपी में बड़े पैमाने पर भगदड़ होने वाली है।

बीजेपी मे में बड़े पैमाने पर भगदड़ होने वाली है। और भगदड क्यों ना हो, किसी ने सवाल किया कि भ्रष्टाचार है तो मंत्री जी भजन सुनाने लगे...

May 1, 2025 - 10:38
111 Views
Ballia News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान- कहा कि अभी कुछ मत पूछिए देखते रहिए, बीजेपी में बड़े पैमाने पर भगदड़ होने वाली है।
अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री


Report-S.Asif Hussain zaidi.

खबर बलिया से है जहां सपा सांसद सनातन पांडे के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि जिस तरह से कांग्रेस बीएसपी को साधने में लगी है तो क्या गठबंधन का और विस्तार हो सकता है, तो अखिलेश ने कहा कि अभी कुछ मत पूछिए देखते रहिए। बीजेपी में बड़े पैमाने पर भगदड़ होने वाली है। और भगदड क्यों ना हो, किसी ने सवाल किया कि भ्रष्टाचार है तो मंत्री जी भजन सुनाने लगे। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा क्योंकि इंडिया गठबंधन, पीडीए रणनीति और समाजवादी पार्टी ने विकास का जो नक्शा बनाया है जनता उसे स्वीकार कर रही है अभी देखते रहिए बीजेपी में भगदड होने वाली है। अखिलेश ने पोस्टर विवाद पर बोलते हुए कहा कि एक बहुत सामान्य गरीब से कार्यकर्ता लालजी गौतम ने मेरी तस्वीर बना दी तो हंगामा हो गया उसकी क्या भावना रही होगी हम उसे समझाएंगे। तो क्या बीजेपी के लोग भी अपने नेताओ को समझाएगे। बीजेपी के लोग एसी छोड़कर सड़क पर आ गए। 

अखिलेश यादव ने सवालिया अंदाज में कहा कि पहलगाम मसले पर बीजेपी क्यों नहीं सड़क पर आ रही है। अगर सरकार को मैं कोई कड़वी सलाह दे दूंगा तो मेरे पर भी कार्रवाई हो जाएगी। तो मीठी सलाह देते हुए मैं यह कहूंगा की सबसे पहले अग्नि वीर व्यवस्था तुरंत समाप्त करें। और बड़े पैमाने पर फौज में भर्ती की जाए क्योंकि हमारे नौजवान वर्दी पहनकर देश की सीमा की रक्षा करने को तैयार है।

Also Read- Lucknow News: जाति जनगणना पर केंद्र के फैसले को CM योगी (Yogi) ने सराहा, बोले- यह सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम

श्री यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि फौज में बड़े पैमाने पर दलित पिछड़े बेरोजगारों की भर्ती होती थी। उससे उसका सम्मान गांव बढ़ता था।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने सर्वे करा कर और समझ लिया की बड़े पैमाने पर दलित और पिछड़े सेना में भर्ती होते रहे हैं इससे उनका गांव जवाहर में सम्मान बढ़ता था। इसलिए उन्होंने इसको अग्नीवीर व्यवस्था के जरिए टेंम्परोरी बना दिया। नेहा सिंह राठौर के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल करने का अधिकार हमें बाबा साहब के संविधान से ही मिला है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow