Deoband News: नहीं हुआ ऑल इंडिया मुशायरा, शायरों ने पहलगाम मृतकों को दी श्रद्धांजलि। 

ऑल इंडिया मुशायरे का मंच सजा जरुर, लेकिन इसमें शायरी नहीं हुई। बल्कि पहलगाम की घटना को लेकर दुख जताया गया। नामचीन शायरों और पालिका...

May 1, 2025 - 10:43
64 Views
Deoband News: नहीं हुआ ऑल इंडिया मुशायरा, शायरों ने पहलगाम मृतकों को दी श्रद्धांजलि। 

देवबंद। ऑल इंडिया मुशायरे का मंच सजा जरुर, लेकिन इसमें शायरी नहीं हुई। बल्कि पहलगाम की घटना को लेकर दुख जताया गया। नामचीन शायरों और पालिका सभासदों ने मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने इसे देश के ऊपर हमला करार दिया।

धार्मिक संगठनों के विरोध के चलते मेला पंडाल में ऑल इंडिया मुशायरा नहीं हो सका। लेकिन आयोजकों ने रेलवे रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में मुशायरे का मंच सजाया। जिस पर देश के नामचीन शायर भी पहुंचे। लेकिन इसमें शायरी की बजाए कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुंबई से आए प्रसिद्ध शायर अलतमश अब्बास ने कहा कि यह हमला देश और देश की तहजीब के ऊपर किया गया हमला है।

Also Read- Lucknow News: SC ने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की रिट याचिका खारिज की, मुख्तार अंसारी केस में योगी सरकार की बड़ी जीत

जिसका पूरा देश को दुख है। सभी ने एकसुर में सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मेला चेयरमैन पति श्याम चौहान, मेला इंचार्ज विकास चौधरी, मुशायरा संयोजक औसाफ सिद्दीकी, शायर इब्राहीम जयपुरी, नदीम शाद, सभासद पति शराफत मलिक, वाजिद मलिक, वसीम मलिक, रिजवान, शाहिद, जावेद आसी, शाहनजर आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow