Hardoi: हरदोई में भाजपा का जश्न: महाराष्ट्र नगर महापालिका चुनावों में प्रचंड जीत पर मिठाई बंटी।

महाराष्ट्र में नगर महापालिकाओं तथा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर जिले में हर्ष

Jan 16, 2026 - 17:48
37 Views
Hardoi: हरदोई में भाजपा का जश्न: महाराष्ट्र नगर महापालिका चुनावों में प्रचंड जीत पर मिठाई बंटी।
हरदोई में भाजपा का जश्न: महाराष्ट्र नगर महापालिका चुनावों में प्रचंड जीत पर मिठाई बंटी।

हरदोई: महाराष्ट्र में नगर महापालिकाओं तथा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर जिले में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक विजय पर जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में पदाधिकारीगणों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तथा महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा सुशासन की सोच पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

श्री बब्बन ने सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारीगणों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत देशभर में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

अंत में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी और विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा और भी मजबूती के साथ जनसेवा में जुटी रहेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह प्रीतेश दीक्षित महामंत्री अनुराग मिश्रा सत्येंद्र राजपूत जिला मंत्री अजय शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक मुकुल सिंह आशा हर्षित मिश्रा आदेश शुक्ला  ऋषभ त्रिपाठी रामजी गुप्ता ओमवीर सिंह आदर्श बाजपेई भूपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Also Read- Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow