Deoband News: भाजपा ने किया त्यागी ब्राह्मण समाज का अपमान- मांगेराम त्यागी 

तुषार त्यागी बने युवा महासभा के अध्यक्ष, 2027 के विधानसभा चुनाव मे निर्दलीय प्रत्याशी उतारेगा त्यागी ब्राह्मण समाज....

Apr 18, 2025 - 17:01
51 Views
Deoband News: भाजपा ने किया त्यागी ब्राह्मण समाज का अपमान- मांगेराम त्यागी 

देवबंद: राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि प्रदेश में त्यागी ब्राह्मण समाज की उपेक्षा कर भाजपा अपने लिए खाई खोद रही है। बैठक में तुषार त्यागी को युवा महासभा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। 

शुक्रवार को देवबंद में आयोजित त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समिति की बैठक में बोलते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण समाज राष्ट्रवादी समाज है। जो आज तक भाजपा सरकार को अपना वोट देता आया है। लेकिन आज भाजपा ने त्यागी ब्राह्मण समाज की राजनीतिक हत्या करती है। समाज के नेताओं का अपमान किया जा रहा है। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के अपमान को त्यागी ब्राह्मण समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। 2027 में सहारनपुर के अंदर जाएगी ब्राह्मण समाज अपने अपमान का बदला लेकर देगा।

उन्होंने कहा देवबंद विधानसभा से इस बार अगर किसी भी राजनीतिक दल ने त्यागी समाज को टिकट नहीं दिया तो त्यागी ब्राह्मण समाज अपना निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरेगा। जिला अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को भाजपा कमजोर ना समझे। इस बार आर पार की लड़ाई होगी। बैठक में सर्वसम्मति से तुषार त्यागी को युवा महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Also Read- Lucknow News: जल्द ही यीडा को मिलेगा ‘नया ऑफिस’, 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा परिसर।

कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी, ऋषभ त्यागी, विनय त्यागी, प्रशांत त्यागी, विदित त्यागी, हरिओम त्यागी और मुकेश त्यागी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यवान त्यागी और संचालन महेंद्र त्यागी।इस मौके पर प्रहलाद त्यागी, विनय त्यागी, सत्यवान त्यागी, सोनू त्यागी,राजा त्यागी आदि रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow