Bajpur: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला: अंकिता भंडारी मामले में भ्रम फैलाने का आरोप।
अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए बेरिया तिराहे पर कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान
बाजपुर: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए बेरिया तिराहे पर कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों सबूत बताओ-दिवंगत बिटिया को मत सताओ’ और ‘अंकिता की आत्मा को अपमानित करना बंद करो’ जैसे नारे गूंजते रहे। दर्जा गन्ना राज्यमंत्री स. मंजीत सिंह ‘राजू’ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बहिन अंकिता भंडारी की आत्मा को अपमानित किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा इस प्रकरण पर बिना किसी तथ्य के भ्रामकता फैलाई जा रही है।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड का सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से सस्ती लोकप्रियता हासिल करने हेतु उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता के हत्याकांड जैसे अत्यंत गंभीर विषय को राजनीति का माध्यम मनाया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय है। इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस, भाजपा जिला मंत्री बिट्टू चौहान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष टिंकू यादव, महामंत्री संदीप गुप्ता, मंत्री स्तुति गुप्ता, गौरव शर्मा, शिवम दिवाकर, संजीव चौहान, विशाल कुमार, तनिकेत पासी, देव सिंह, कुसुम सैनी,रिंकू शर्मा, शुभम पाण्डेय, सूरजपाल आदि थे।
Also Read- Uttrakhand : तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, मौत
What's Your Reaction?











