Bijnor News: भैंस चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भैंस चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद ....
रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर
बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भैंस चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद हुई मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी। घटनास्थल से फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
29 दिसंबर 2024 को बिजनौर जिले के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामाबाद से एक भैंस चोरी का मामला दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। 30-31 दिसंबर की रात इस्लामाबाद चौराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी नसीम उर्फ लंबू घायल हो गया।
Also Read- Crime News : थाने में पुलिसकर्मी को शख्स ने जड़ा थप्पड़, कॉलर पकड़ कर खींचा, पुलिस ने की कार्रवाई।
घायल नसीम के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। उसने भैंस चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं, दूसरा आरोपी सलीम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने नसीम को जिला अस्पताल भेज दिया है और सलीम की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले भी भैंस चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। फिलहाल, मामले में आगे की जांच की जा रही है।
#बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भैंस चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद हुई मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी। घटनास्थल से फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है... @bijnorpolice pic.twitter.com/Oc0d4rcCqZ
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) December 31, 2024
What's Your Reaction?