Bijnor News: विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर किसानों का हंगामा। 

बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र के रायपुर सादात गांव में विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच जमकर ....

By INA News Desk
Dec 6, 2024 - 15:46
56 Views
Bijnor News: विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर किसानों का हंगामा। 

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र के रायपुर सादात गांव में विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। भाकियू (अराजनैतिक) के नेता ने पुलिस पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाया है। किसानों के विरोध के बाद फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

बिजनौर के रायपुर सादात गांव में विवादित जमीन पर जब निर्माण कार्य शुरू हुआ, तो किसानों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना भरत सोनकर की भूमिका संदिग्ध है और पुलिस अवैध कब्जा कराने का प्रयास कर रही है।

किसानों ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने और उनकी बात को अनसुना करने का आरोप लगाया। वहीं, चमरू नवादा निवासी गिरिराज सिंह ने विपक्षी हाजी एहसान एडवोकेट और उनके भाइयों पर आरोप लगाया कि उन्होंने फर्जी स्टाम्प बनवाकर जमीन पर दावा किया है।

Also Read- हादसा: स्कूली बच्चो से भरी मैजिक खाई में पलटी, 35 बच्चे घायल

गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि 212 खसरा नंबर की जमीन उनके पूर्वजों ने वसीयत के जरिए उनके नाम की थी। इसमें तीन हिस्सेदार हैं और आपसी समझौते के बाद वे जमीन का बंटवारा कर निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष ने एक फर्जी स्टाम्प पेपर दिखाया, जिसमें जमीन को खरीदने का दावा किया गया। गिरिराज का कहना है कि यह स्टाम्प और वायरल हो रहा ऑडियो फर्जी है। दूसरी ओर, हाजी एहसान एडवोकेट का दावा है कि यह जमीन उन्होंने 54 साल पहले गिरिराज सिंह के पूर्वजों से खरीदी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow