UP News: यूपी की इस विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव, सपा-भाजपा ने तैयारी की शुरू।

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के तरफ से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इन तारीखों के साथ उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में ...

Jan 9, 2025 - 18:16
48 Views
UP News: यूपी की इस विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव, सपा-भाजपा ने तैयारी की शुरू।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

उत्तर प्रदेश की इकलौती विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से तारीख का ऐलान कर दिया गया है। इसके बाद से अब सपा और बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है।

  • दो सीटों पर होगा विधानसभा का उपचुनाव

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के तरफ से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इन तारीखों के साथ उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में एक-एक सीट पर विधानसभा का उपचुनाव होना है। जिसमें उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट शामिल है तो वहीं तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट शामिल है। दोनों सीटों पर 5 फरवरी को विधानसभा का उपचुनाव होगा और 8 फरवरी को मतगणना होगी। वही मिल्कीपुर विधानसभा सीट को लेकर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी अपनी उम्मीदवार को उतारने की तैयारी में है तो वहीं बीजेपी भी अपने प्रत्याशी को मजबूती के साथ उतारने का काम करेगी। क्योंकि अयोध्या लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था और यहां से समाजवादी का प्रत्याशी जीतकर संसद में पहुंचे थे।

  • एक अब मतदाताओं वाला भारत बनेगा देश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने हाल ही में भारत के चुनावी सिस्टम और मतदाता भागीदारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही एक अरब से अधिक मतदाताओं वाला देश बनने का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि 2024 चुनावों का साल लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण था, क्योंकि इस वर्ष दुनिया की दो-तिहाई आबादी ने विभिन्न चुनावों में मतदान किया। 

Also Read- Maha Kumbh 2025: तकनीक बनी हथियार, 2,750 एआई सीसीटीवी संदिग्ध गतिविधियों पर रख रहे नजर।

राजीव कुमार ने यह भी बताया कि भारत में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चुनाव हुए और इसमें अच्छे माहौल के साथ नए रिकॉर्ड बने। खासकर लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत और लोगों की भागीदारी में वृद्धि हुई, साथ ही महिलाओं की भागीदारी में भी ऐतिहासिक वृद्धि देखी गई। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 48 करोड़ तक पहुंचने वाली है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow