Hardoi News: श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस पर राम जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालु भक्ति में मग्न होकर झूम उठे।

श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्राकट्य उत्सव की अद्भुत धूम रही। व्यास पीठ से...

Jan 24, 2025 - 17:34
58 Views
Hardoi News: श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस पर राम जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालु भक्ति में मग्न होकर झूम उठे।

Hardoi News: मंगली पुरवा फाटक स्थित श्री राम जानकी हनुमत धाम में चल रही श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्राकट्य उत्सव की अद्भुत धूम रही। व्यास पीठ से कथा व्यास श्री सुखनंदन शरण महाराज ने जैसे ही गाया " अवध में प्रकट भए मेरे राम, धन्य भाग दशरथ जी के" गाया, पूरा पंडाल "अवध में आनंद भयो, जय रघुवर लाल की" के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में मग्न होकर झूम उठे। महाराज श्री ने कथा प्रसंग में "ओ पापी मन तो कर ले भजन, मौका मिला है तो कर ले जतन, बाद में प्यारे पछतायेगा जब पिंजरे से पंछी निकल जाएगा" भजन गाकर सभी भक्तों को संसार में मानव जीवन के उद्देश्य का मार्मिक संदेश दिया।

राम जन्मोत्सव पर बधाई गीत "राजा जी खजनवा दे दे" के मधुर स्वरों से कथा प्रेमियों ने भगवान श्री राम के प्राकट्य का उत्सव मनाया। महाराज श्री ने व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को आशीर्वादस्वरूप उपहार वितरित किए। इसके पश्चात उन्होंने भगवान श्री राम की बाल लीलाओं का ऐसा मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और भक्ति में डूबकर भगवान श्री राम की महिमा का स्मरण करने लगे।

कथा में संगीत टीम में आचार्य अनुराग मिश्रा, चंचल तिवारी, गोविंदा पाठक, मुकेश प्रजापति और शिव आदि ने अपने भजनों से कथा पंडाल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्री राम कथा रूपी गंगा में भक्ति की डुबकी लगवाते रहे।

श्री राम कथा पंडाल में पहुंचे श्रीधाम अवधवासी  कथा व्यास सुखनंदन शरण जी महाराज का  श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। व्यास पीठ पर विराजमान हुए कथा व्यास का यजमान अखिलेश सिंह व धर्म पत्नी पूर्णिमा सिंह ने पूजन अर्चन तथा वंदन किया। कथा व्यास ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बाल लीलाओं के मार्मिक प्रसंगों को प्रस्तुत कर सभी भक्तों को भक्ति भाव में सराबोर किया उनके गीत और उत्साह ने कथा प्रेमियों को आनंदित कर दिया। कथा  के विश्राम पर मंगल आरती गाई गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi News: अपार ID बनाने में फिसड्डी कुल 1538 स्कूलों को 'कारण बताओ' नोटिस जारी, क्षेत्रीय BEO तलब

कथा के विश्राम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। श्री राम कथा के पूर्व में श्री राम जानकी हनुमत धाम में आवाहित देवी शक्तियों के अलावा विराजमान राघव सरकार, बिहारी जी सरकार ,अष्टभुजी मां दुर्गा व अखिलेश्वर महादेव का वैदिक विधि से श्रीधाम काशी से पधारे आचार्य नारायण दत्त पांडे व राहुल दीक्षित ने पूजन कराया। यह आयोजन भक्तों के लिए न केवल आध्यात्मिक अनुभव था, बल्कि भगवान श्री राम की जीवन गाथा को समझने और मर्यादा के महत्व को आत्मसात करने का एक प्रेरणादायक अवसर भी सिद्ध हुआ।

श्री राम कथा में प्रमुख रूप से हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, भरत पांडे, आशुतोष मिश्र, लक्ष्मी देवी, कविता गुप्ता, अर्पिता सिंह, अजय सिंह, विनीता त्रिवेदी, अनुज सिंह छून्नू आशा, मुकुल सिंह आशा, मुकेश सिंह, भूमिका सिंह, दीपिका सिंह, कर्ण सिंह राणा, उमाकांत गुप्ता, अजय गुप्ता, रजनीश सिंह, नवल किशोर, प्रज्ञा तिवारी, शिवम गुप्ता, अमित तिवारी, राहुल बाजपेयी, मनोज सिंह, राजीव गुप्ता सहित सैकड़ों श्री राम भक्त मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow