Hardoi News: जनगणना निदेशालय के अधिकारी देंगे प्रगणकों को प्रशिक्षण। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि कल 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार ...

Dec 18, 2024 - 18:35
44 Views
Hardoi News: जनगणना निदेशालय के अधिकारी देंगे प्रगणकों को प्रशिक्षण। 

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि कल 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में सैम्पल रजिस्ट्रेशन प्रणाली (एसआरएस) कार्य से सम्बद्ध अंशकालिक प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में प्रगणकों को उनकी जिम्मेदारियों, रिपोर्ट प्रेषण, एसआरएस ऐप की जानकारी दी जाएगी।

Also Read- Hardoi News: जिला जज व जिलाधिकारी ने संप्रेक्षण गृह का किया संयुक्त निरीक्षण।

इसमें जनपद हरदोई व उन्नाव के प्रगणक भाग लेंगे। कुल 18 प्रगणकों में से 10 प्रगणक हरदोई व 8 प्रगणक उन्नाव जनपद के हैं। यह प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय के सहायक निदेशक कपिल पाण्डेय तथा उनकी टीम के अधिकारियों गोविन्द कुमार व विनय वर्मा द्वारा दिया जायेगा। प्रशिक्षण को सकुशल संपन्न कराने हेतु उप जिलाधिकारी पूनम भाष्कर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow