New Delhi: दो दिवसीय दिल्ली संभागीय 52 वां बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 

दिल्ली संभाग के उपायुक्त सरदार सिंह चौहान तथा सहायक उपायुक्त देवेंद्र कुमार का स्वागत एनसीसी एवं लड़कियों के बैंड द्वारा किया गया...

Dec 18, 2024 - 18:44
90 Views
New Delhi: दो दिवसीय दिल्ली संभागीय 52 वां बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 

दिल्ली। 17 और 18 दिसंबर को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पीतमपुरा में दो दिवसीय दिल्ली संभागीय 52 वां बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली संभाग के 46 केंद्रीय विद्यालय के 256 छात्रों ने अपने विज्ञान के नवाचारों को प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि केवि संगठन दिल्ली संभाग के उपायुक्त सरदार सिंह चौहान तथा सहायक उपायुक्त देवेंद्र कुमार का स्वागत एनसीसी एवं लड़कियों के बैंड द्वारा किया गया। तत्पश्चात अनेकता में एकता का भाव लिए विद्यालय के बच्चों ने अन्न अर्थात मिलेट्स की जानकारी भारत के 22 भाषाओं में दी। 

कार्यक्रम का प्रारंभ गीता के श्लोकों के उच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर  किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम  सरस्वती वंदना , स्वागत गीत , कत्थक, वैज्ञानिक स्वभाव और प्रयोग को प्रदर्शित करता एक्शन सॉन्ग आदि ने सभी का मन मोह लिया । 

विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ने सभी का स्वागत किया और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में, 300 ईसा पूर्व से महान वैज्ञानिक और ऋषि चरक नागार्जुन की खोजों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने रोचकता के साथ बताया कि भारतीय संस्कृति में  विज्ञान और अध्यात्म साथ-साथ चला है उन्होंने इस कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना हमारा मूल कर्तव्य है।

Also Read- Ballia News: बीजेपी कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई से आहत जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे।

मुख्य अतिथि सरदार सिंह ने सभी को संबोधित किया और बच्चों को आशीष प्रदान करते हुए उनकी कौशलता की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी। प्रदर्शनी के निर्णायक मंडली दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध प्रोफेसर थे। उपप्राचार्य सूबे सिंह ने सभा में उपस्थित सभी का हृदय की गहराइयों के साथ धन्यवाद प्रकट किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow