Bazpur News: चेयरमैन गित्ते ने किया पर्वतीय शमशान घाट का शिलान्यास।
नैनीताल रोड स्थित शमशान घाट में लेबड़ा नदी किनारे राज्य वित्त आयोग से 7 लाख रूपये की धनराशि से बनने वाले पर्वतीय शमशान घाट...
रिपोर्टर : आमिर हुसैन
उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: नैनीताल रोड स्थित शमशान घाट में लेबड़ा नदी किनारे राज्य वित्त आयोग से 7 लाख रूपये की धनराशि से बनने वाले पर्वतीय शमशान घाट का चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने पर्वतीय समाज के लोगों की मौजूदगी में शिलान्यास किया। चेयरमैन गित्ते ने कहा कि दो माह पूर्व पर्वतीय महासभा समिति बाजपुर के पदाधिकारियों ने दाह संस्कार में होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए उनसे पर्वतीय शमशान घाट निर्माण की माँग की थी। पर्वतीय समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए पालिका बोर्ड ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पर्वतीय शमशान घाट का निर्माण प्रारम्भ करवा दिया है।
Also Read- UK News: मजदूरों से भरी बस पुलिया में जा घुशी जिसमें 18 लोग घायल।
चेयरमैन गित्ते ने कहा कि वह घोषणा में नहीं बल्कि धरातल पर कार्य करने में विश्वास करते हैं। जल्द बाजपुर शमशान घाट का भी सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। जनभावनाओं के अनुरूप अविरल रूप से बाजपुर नगर में विकास गंगा प्रवाहित होती रहेगी। पर्वतीय समाज के लोगों ने चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ व वार्ड सभासदों का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सभासद जगतजीत सिंह, सुनील कुमार, कैलाश चन्द्र जोशी, भगवंत सिंह म्यान, पूरन चन्द्र जोशी, बंशीधर मिश्रा, लक्ष्मण सिंह नेगी, रवि उप्रेती, बबली जोशी, गोपाल दत्त मैनाली, हिमांशु बोरा, पी.डी. ममगई, कुंवर सिंह, विवेक पाण्डेय आदि थे।
What's Your Reaction?











