Lucknow News: चैत्र नवरात्रि- आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आई यूपी की धरा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में शुरू हुआ आयोजन, रविवार को होगी पूर्णाहुति ....

By INA News Desk
Apr 5, 2025 - 19:52
54 Views
Lucknow News: चैत्र नवरात्रि- आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आई यूपी की धरा। 
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों की धरा आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आई। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के उपरांत चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर शनिवार से सभी जनपदों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ। 05 अप्रैल दोपहर से प्रारंभ हुए अखंड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जनपदों में देवालयों/मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी की गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन किया। 

  • साफ-सफाई व श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहा विशेष जोर 

मुख्यमंत्री ने विगत दिनों हुई बैठक में कहा था कि देवीपाटन मंदिर बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मंदिर सहारनपुर, विंध्यवासिनी देवी धाम मीरजापुर आदि प्रमुख देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित होने चाहिए। कतारबद्ध श्रद्धालुओं को तेज धूप में खड़े होने में समस्या न हो, इसके  लिए जूट मैटिंग भी कराई गई। सभी देवालयों में पेयजल व छाजन की भी पुख्ता व्यवस्था रही। नगरों और गांवों में मंदिरों/देवालयों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष जोर रहा। अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर स्वच्छता बरती गई। 

  • गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि पर माता पाटेश्वरी शक्तिपीठ, तुलसीपुर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का भी हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी शक्ति पीठ में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण की गोशाला में गो माता को गुड़ खिलाया।

  • हर जनपद में प्रारंभ हुआ अखंड रामचरित मानस पाठ 

शनिवार से हर जनपद में अखंड रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुआ। इसमें राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, गोरखपुर समेत सभी जनपदों में यह आयोजन हुआ। 

  • लखनऊ

मां चंद्रिका देवी मंदिर बख्शी का तालाब,  मां बड़ी काली मंदिर चौक, मां कालीबाड़ी मंदिर कैसरबाग, मां संकटा देवी मंदिर चौक, मां शीतला देवी मंदिर मेहंदीगंज, मां संतोषी माता मंदिर गणेश गंज, भूतनाथ मंदिर इंदिरा नगर, मौनी बाबा मंदिर चंदर नगर गेट के सामने आलमबाग, भुयन देवी मंदिर निकट पीआरडी ग्राउंड बड़ा बरहा, आनंद नगर आलमबाग, मां संदोहन देवी मंदिर चौपटिया, दुर्गा मंदिर शास्त्री नगर रकाबगंज, संतोषी माता मंदिर चौक, हनुमंत धाम, महावीर मंदिर (नया हनुमान मंदिर) महावीर पुरवा अलीगंज, प्राचीन हनुमान मंदिर शांति वाटिका के पास हनुमंत नगर खदरा, हनुमान मंदिर त्रिवेणीनगर व जानकीपुरम, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रीति नगर फैजुल्लागंज, भुइयन देवी मंदिर रहीमनगर फैजुल्लागंज, पंचवटी नवदुर्गा मंदिर प्रियदर्शिनी कॉलोनी सीतापुर रोड, छोटी काली जी मंदिर मुसाबगंज, मल्लाही टोला द्वितीय, भुईन देवी मंदिर ठाकुरगंज मल्लाही टोला प्रथम, दुर्गा मंदिर छोटा तुलसीपुरम त्रिवेणी नगर, विंध्याचल मंदिर अलीगंज समेत कई मंदिरों में रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुआ। 

  • प्रयागराज 

शक्तिपीठ स्थल मां अलोपी देवी मंदिर, मां कल्याणी देवी मंदिर, श्रीहनुमान मंदिर काली सड़क संगम, श्री शिव हनुमान मंदिर ग्राम पो० गोहरी, प्राचीन हनुमान मंदिर बखशेड़ा सिकंदरा, श्रीराम हनुमान मंदिर बगरहा करछना, श्रीराम मंदिर बलापुर करछना, श्री हनुमान मंदिर बंधवा मेजा, श्री हनुमान मंदिर समहन टिकुरी मेजा, श्री हनुमान मंदिर करमा बाजार, बारा समेत कई मंदिरों में रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुआ। 

  • वाराणसी

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, श्री राम मंदिर,कश्मीरीगंज, खोजवा, दुर्गा मंदिर- दुर्गाकुंड, शीतला मंदिर, ग्राम महिमापुर, ब्लॉक बड़ागांव समेत कई मंदिरों में रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुआ। 

  • गोरखपुर

बुढ़िया माता मंदिर कुसम्ही, मां तरकुलहा देवी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर तारामंडल, दुर्गा मंदिर बांसगांव, ठाकुर जी मंदिर मऊ बुजुर्ग बांसगांव, काली मंदिर दाउदपुर, मनोकामना मां सती प्राचीन मंदिर हुमायूंपुर, गंगेश्वर मंदिर बशारतपुर, श्रीरामजानकी मंदिर जंगल कौड़िया, सनातन मंदिर ठाकुर नगर कैंपियरगंज समेत कई मंदिरों में रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुआ। 

  • बरेली 

अलखनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर, त्रिवटी नाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, बनखंडी नाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर,  हरि मंदिर मॉडल टाउन, बड़ा बाग हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर समेत कई मंदिरों में रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुआ। 

  • झांसी 

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, लहर की देवी, इस्कॉन मंदिर, राम मंदिर कारगिल पार्क, काली माता मंदिर, प्राचीन सिद्धपीठ श्री चांदमारी पाताली हनुमान मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, छितरी वाले हनुमान, कुंज बिहारी मंदिर, राम मंदिर राजू रामायणी मेंहदी बाग, सखी के हनुमान मंदिर, मढिया महादेव मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, वाल्मीकि मंदिर नगर निगम, वाल्मीकि मंदिर मसीहागंज समेत कई मंदिरों में रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुआ।

Also Read- Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की प्रगति से दंगाइयों और दंगाइयों के आकाओं को हो रही है परेशानी : मुख्यमंत्री

  • मथुरा

बंगलामुखी मंदिर पुराना बस स्टैंड, कंकाली मंदिर, केला देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर बंगाली कॉलोनी, काली देवी मंदिर, कात्यायनी देवी मंदिर, वैष्णो देवी, मनसा देवी मंदिर, फरह देवी मंदिर, दाऊजी मंदिर, रमणरेती आश्रम, मन कामेश्वरी मंदिर गणेशबाग, ठाकुर राधा गोपाल मंदिर समेत कई मंदिरों में अखंड पाठ हुआ।

  • आगरा 

पिनाहट ब्लॉक के बाला देवी मंदिर, बलई, मां दुर्गा मंदिर रैरा, गलुआ माता मंदिर रेहा, चामड़ माता मंदिर विप्रावली, मां कालका मंदिर, विप्रावली, अछनेरा ब्लॉक के दुर्गा माता मंदिर शक्तिपीठ,दुर्गा माता मंदिर कलवारी, मां दुर्गा मंदिर कचौरा, दुर्गा माता मंदिर लादूखेड़ा,हनुमान मंदिर सैंया समेत लगभग 50 से अधिक मंदिरों में अखंड पाठ का आगाज हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement