Deoband: गली-मोहल्लों में वाहनों के चालान करना जनता का उत्पीड़न - पंडित सतेंद्र

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार से वाहन चालान से संबंधित कानूनों में

May 4, 2026 - 22:26
116 Views
Deoband: गली-मोहल्लों में वाहनों के चालान करना जनता का उत्पीड़न - पंडित सतेंद्र
गली-मोहल्लों में वाहनों के चालान करना जनता का उत्पीड़न - पंडित सतेंद्र

देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार से वाहन चालान से संबंधित कानूनों में संशोधन की मांग की है। उन्होंने पुलिस द्वारा गली-मोहल्लों और बाजारों में खड़े वाहनों पर की जा रही कार्रवाई को आम जनता का उत्पीड़न करार दिया।

पंडित सतेंद्र शर्मा ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि पुलिस मोहल्लों में खड़े दोपहिया और चौपहिया वाहनों के भारी-भरकम चालान काट रही है। उन्होंने तर्क दिया कि आम लोग अक्सर रोजमर्रा का सामान लेने के लिए अपने नजदीकी बाजार या मोहल्ले की दुकानों पर जाते हैं, जहां चेकिंग के नाम पर उनके चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमों की आड़ में आम नागरिकों को परेशान करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। इस तरह की सख्ती से मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल है। चालान काटने के बजाए पुलिस को लोगों को यातायात के प्रति जागरुक करना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने और चालान संबंधी नियमों में बदलाव करने की मांग की है।

Also Read- उत्तर प्रदेश विकसित भारत युवा संसद 2026 का भव्य समापन: माय भारत के साथ विधानसभा में गूंजी युवा शक्ति, 75 जनपदों ने दिया राष्ट्र निर्माण का विज़न।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow