Hardoi News: मौसम का परिवर्तन प्रशासन सतर्क- डिवाइडर को किया जाए ठीक, किनारों पे लगाई जाए सफेद पट्टी।

यातायात को व्यवस्थित करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश- लखनऊ- हरदोई- शाहाबाद मार्ग पर डिवाइडर को ठीक किया....

Nov 21, 2024 - 17:46
76 Views
Hardoi News: मौसम का परिवर्तन प्रशासन सतर्क- डिवाइडर को किया जाए ठीक, किनारों पे लगाई जाए सफेद पट्टी।

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद में यातायात को व्यवस्थित करने के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने कहा लखनऊ-हरदोई-शाहाबाद मार्ग पर डिवाइडर को ठीक किया जाये। इन पर सफ़ेद पट्टी बनवाई जाये। सड़क के दोनों ओर सफ़ेद पट्टी बनवायी जाये।जनपद के विभिन्न मार्गाे पर स्थित संस्थानों के सामने संकेतक लगवाए जाएं। अनधिकृत कट बन्द कराये जाएं। कट के दोनों ओर ऐसा संकेतक बनाया जाये जो वाहनों को दूर से दिखाई दे। लखनऊ चुंगी पर ट्रेफिक लाइट को ठीक कराया जाये। 

Also Read- Hardoi News: एसपी ने जनसुनवाई के दौरान 78 शिकायतों को सुना।

नुमाइश चौराहा, सिनेमा चौराहा, बिलग्राम चुंगी, डीएम चौराहा व जिंदपीर चौराहा पर ट्रेफिक लाइट लगवाई जाये। मुख्य चौराहों पर पार्किंग व नो पार्किंग जोन बनवाये जाएं। निजी बस व टैक्सी स्टैंड के लिए भूमि का चिन्हीकरण किया जाये। ई रिक्शा की पार्किंग को व्यवस्थित किया जाये। मुख्य चौराहों के पास स्थान की उपलब्धता के अनुसार पार्किंग की कार्ययोजना बनाई जाये। सभी प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित किया जाये। कंट्रोल रूम से नियमित निगरानी की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow