Hardoi News: लाख उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए देवेंद्र ने माँगा प्रशासन का सहयोग। 

जिलाधिकारी ने उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। देवेन्द्र कुमार अस्थाना मिट्टी, गाय के गोबर और गन्ने की खोई जैसी सामग्री से बनी वस्तुओं पर लाख....

Nov 21, 2024 - 17:54
42 Views
Hardoi News: लाख उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए देवेंद्र ने माँगा प्रशासन का सहयोग। 
  • जनपद में लाख उद्योग को पुनर्जीवित करने का होगा प्रयासः- जिलाधिकारी

हरदोई। परंपरागत खेती व उद्योग को पुनर्जीवित करने जनपद के कुछ लोग प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में आज संडीला निवासी देवेन्द्र कुमार अस्थाना जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मिले और जनपद में लाख उद्योग को पुनः स्थापित करने के लिए प्रशासन का सहयोग माँगा।

जिलाधिकारी ने उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। देवेन्द्र कुमार अस्थाना मिट्टी, गाय के गोबर और गन्ने की खोई जैसी सामग्री से बनी वस्तुओं पर लाख चढ़ाकर उसको सुंदरता प्रदान करते हैं। कोरोना के पश्चात उनका व्यवसाय काफ़ी प्रभावित हुआ लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। जिलाधिकारी की परंपरागत खेती व व्यवसाय के प्रति विशेष रूचि के बारे में सुनकर देवेन्द्र आज जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे।

Also Read- Hardoi News: यातायात को व्यवस्थित करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही वह सम्बंधित अधिकारियों की एक बैठक बुलाएंगे और जनपद में लाख उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयास किये जाएंगे। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow