Varanasi: नए साल के तीसरे दिन वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाज़िरी, 'काशी कोतवाल' के दर पर भी झुकाया शीश।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल के तीसरे दिन वाराणसी पहुंचे। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को उन्होंने बाबा विश्वनाथ

By INA News Desk
Jan 3, 2026 - 22:57
50 Views
Varanasi: नए साल के तीसरे दिन वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाज़िरी, 'काशी कोतवाल' के दर पर भी झुकाया शीश।
नए साल के तीसरे दिन वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाज़िरी, 'काशी कोतवाल' के दर पर भी झुकाया शीश।

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल के तीसरे दिन वाराणसी पहुंचे। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आदि योगी के दर्शन किए। बाबा के गर्भगृह में जाकर उन्होंने विधिविधान से पूजा कर लोककल्याण की कामना की। 

  • मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल के चरणों में भी लगाई हाजिरी

समीक्षा बैठक के उपरांत सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने ‘काशी कोतवाल’ बाबा काल भैरव का विधि विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के सुखी-समृद्ध जीवन की कामना की। 

  • सीएम ने बाबा के भक्तों का किया अभिवादन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखकर बाबा के भक्तों ने हर-हर महादेव का जयकारा लगा उनका अभिनंदन किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

Also Read- Lucknow: व्यवस्था और पारदर्शी, फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाएगी फैमिली आईडी, 15.07 करोड़ लाभार्थियों को मिल रहीं सुविधाएं, 44 लाख लोगों ने किया आवेदन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement