श्री राधा अष्टमी पर बच्चों ने उकेरीं राधा रानी की अलौकिक छवियाँ।

Hardoi: श्री राधा अष्टमी के उपलक्ष्य पर श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में विविध सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर

Aug 30, 2025 - 18:10
176 Views
श्री राधा अष्टमी पर बच्चों ने उकेरीं राधा रानी की अलौकिक छवियाँ।
श्री राधा अष्टमी पर बच्चों ने उकेरीं राधा रानी की अलौकिक छवियाँ।

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi: श्री राधा अष्टमी के उपलक्ष्य पर श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में विविध सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी नन्हीं-नन्हीं उंगलियों से राधा रानी की अलौकिक व दिव्य छवि को उकेरने का प्रयास किया। बच्चों की सादगी और कला ने कार्यक्रम को एक विशेष स्वरूप प्रदान किया।

शिक्षिका अर्पिता सिंह और कविता गुप्ता के मार्गदर्शन में बच्चों ने न केवल चित्रकारी की, बल्कि अपने मन की श्रद्धा को रंगों में पिरोकर राधा जी के प्रति अपनी भक्ति भी प्रकट की। रंग-बिरंगे चित्रों में राधा जी की विभिन्न झलकियाँ उभरकर सामने आईं, जिन्हें देखकर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें सृजनात्मकता का विकास करना था। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बच्चों के उत्साह को प्रोत्साहित किया। अंत में शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में कला, भक्ति और संस्कारों का समन्वय स्थापित करती हैं। विद्यालय प्रबंधक मुकेश सिंह ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की।

Also Read- शाहाबाद हत्याकांड: कोतवाल उमेश त्रिपाठी और दरोगा राकेश यादव निलंबित, लापरवाही और अभद्रता के गंभीर आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow