Hardoi News: बच्चों ने धूमधाम से मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती। 

पी.एम.श्री.प्रा.वि. मुजाहिदपुर वि.ख.बावन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई....

Dec 25, 2024 - 16:38
56 Views
Hardoi News: बच्चों ने धूमधाम से मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती। 

हरदोई। पी.एम.श्री.प्रा.वि. मुजाहिदपुर वि.ख.बावन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इं प्र.अ.स्नेह सिंह ने अटल बिहारी बाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर रोली -तिलक किया। समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्र -छात्राओं ने पुष्प अर्पित किए। स्नेह सिंह इं प्र अ ने अटल जी के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए काव्य पाठ किया। 

Also Read- Hardoi News: सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सड़कों का जाल पूर्व प्रधानमंत्री की परिकल्पना।

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं चित्रकला प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आदि आयोजित की गई। इस अवसर पर समस्त शिक्षिकाएं और छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow