Hardoi News: श्री बाबू लाल गुप्ता मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने एक नाट्य के द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' को प्रस्तुत किया।  

ऑपरेशन सिंदूर यह कार्यक्रम श्री बाबूलाल गुप्ता मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने एक नाट्य के द्वारा प्रस्तुत किया जिसका मुख्य उद्देश्य ....

May 13, 2025 - 15:00
43 Views
Hardoi News: श्री बाबू लाल गुप्ता मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने एक नाट्य के द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' को प्रस्तुत किया।  

हरदोई। ऑपरेशन सिंदूर यह कार्यक्रम श्री बाबूलाल गुप्ता मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने एक नाट्य के द्वारा प्रस्तुत किया जिसका मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा पाकिस्तान ने जो आतंकी हमला किया है उसका जवाब देना था। 

इसके साथ ही कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी व भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह, स्कूल के केंद्र व्यवस्थापक अविनाश गुप्ता, स्कूल प्रधानाध्यापक विवेक दीक्षित भाजपा नगर महामंत्री आशीष शुक्ला, अध्यापक अभिषेक सिंह, वर्षा, स्कूल के बच्चों व अन्य लोगो ने भगवान की पूजा अर्चना कर के अपने सैनिकों की रक्षा व उनके आत्मबल को बढ़ाने की  और भरता को विजय प्राप्ति की लिए ईश्वर से प्रार्थना की उसके उपरांत पहलगाम मे हुए आतंकी हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर के साथ भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत की विजय दिखाते हुए कार्यक्रम आयोजक प्रियंका सिंह ने भारत का झंडा फेराकर सैनिकों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर भारत की विजय की बधाई दी।

Also Read- Gorakhpur News: विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश।

भारत माता की जयकारे लगाकर सभी को मॉक ड्रिल ब्लैक आउट को लेकर लागू दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा और बताया कि अगर हम सब देश के लिए कुछ करना चाहते है तो मॉक ड्रिल के तहत ब्लैक आउट के सभी बातों को समझे व इनका पालन करे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow