सीएम योगी से मिली फिल्म हनुमान अंश की स्टार कास्ट, बाबा नीम करौरी के जीवन पर आधारित है फिल्म
बाबा नीम करौरी के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम ने फिल्म के प्रयासों की सराहना की।
लखनऊ। प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौरी के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्माण दल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
स मुलाकात के दौरान फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, मुख्य अभिनेता शोभिनव, निर्माता और अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। फिल्म दल ने मुख्यमंत्री को कथानक, शोध कार्य और इसके आध्यात्मिक संदर्भों के बारे में जानकारी दी।
बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म में दर्शाए गए गुरु गोरखनाथ की पावन पंक्तियों और नाथ परंपरा से जुड़े महत्वपूर्ण दृश्यों का अवलोकन भी किया।
निर्देशक ने बताया कि फिल्म में बाबा नीम करौरी और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों के बीच हुए ऐतिहासिक संवादों और आध्यात्मिक जुड़ाव को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
शोध के अनुसार अपने शुरुआती जीवन में बाबा नीम करौरी लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के संपर्क में रहे थे, जहां से उन्होंने उच्च आध्यात्मिक चेतना प्राप्त की थी।
मुख्यमंत्री ने फिल्म के इस विषय और सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
कम बजट में तैयार की गई यह फिल्म अपनी आध्यात्मिक कहानी के चलते दर्शकों के बीच काफी सराही जा रही है।
फिल्म से जुड़े कलाकारों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में सांस्कृतिक व धार्मिक सिनेमा को बढ़ावा देने से स्थानीय कलाकारों को नया मंच मिल रहा है।
Also Click : Hardoi News: सण्डीला तहसील में खाद्य एवं रसद विभाग का जनता दिवस, 141 आवेदन प्राप्त; 53 का मौके पर निस्तारण
What's Your Reaction?







