Sambhal: प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, भाजपा का बहजोई में जोरदार ‘जनाक्रोश’ प्रदर्शन।

सम्भल जिले के बहजोई में प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी

May 14, 2026 - 14:43
56 Views
Sambhal: प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, भाजपा का बहजोई में जोरदार ‘जनाक्रोश’ प्रदर्शन।
प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, भाजपा का बहजोई में जोरदार ‘जनाक्रोश’ प्रदर्शन।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले के बहजोई में प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष Harendra Singh के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी के सांसद Ajendra Singh के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भागीदारी रही।

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि सपा सांसद ने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता और देश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सपा सांसद से तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो भाजपा देशव्यापी आंदोलन करेगी। धरने में शामिल भाजपा कार्यकर्ता मंजू दिलेर चौहान ने भी सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और समाज विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सांसद पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को संसद में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा और उसके नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे बहजोई का राजनीतिक माहौल गर्मा गया।

Also Read- 'बचत' की राह- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा फैसला- सरकारी बेड़े में 50 प्रतिशत कटौती और 'वर्क फ्रॉम होम' पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow