Ayodhya News: श्रीराम मंदिर का भव्य परकोटा निर्माण, दिसंबर तक पूर्ण, राम लीलाओं की कलाकृतियों से होगा सुसज्जित। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में बन रहे परकोटे के निर्माण कार्य की प्रगति का वीडियो जारी किया है। ट्रस्ट के मुताबिक....

By INA News Desk
Jun 16, 2025 - 19:28
34 Views
Ayodhya News: श्रीराम मंदिर का भव्य परकोटा निर्माण, दिसंबर तक पूर्ण, राम लीलाओं की कलाकृतियों से होगा सुसज्जित। 

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में बन रहे परकोटे के निर्माण कार्य की प्रगति का वीडियो जारी किया है। ट्रस्ट के मुताबिक नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच परकोटे सहित मंदिर निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।

रामलला के मंदिर के चारों ओर बनाया जा रहा यह भव्य परकोटा करीब 14 फीट चौड़ा और 732 मीटर लंबा होगा। इसकी संरचना आयताकार होगी और इसका निर्माण गुलाबी बलुआ पत्थर (पिंक सैंड स्टोन) से किया जा रहा है। परकोटा न केवल सुरक्षात्मक होगा, बल्कि इसकी दीवारों पर राम की विविध लीलाओं के दृश्य उकेरे जाएंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आकर्षण होंगे।

Also Read- Special: योगी सरकार का महिला सुरक्षा का वादा देश के लिए बना रोल मॉडल, एक बार फिर योगी सरकार ने महिला संबंधी अपराधों के निस्तारण में मारी बाजी

ट्रस्ट के अनुसार, परकोटा की दीवारों को खूबसूरत कलाकृतियों से सजाया जा रहा है, जो रामभक्तों को भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से मंदिर से जोड़ेंगी। निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही भक्तों को यह दिव्य परकोटा दर्शनार्थ उपलब्ध होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow