Uttarakhand News: काठगोदाम डिपो के एआरएम के खिलाफ खोलेगा दलित समाज मोर्चा- अनिल बाल्मीकि

काठगोदाम डिपो ने पुरानी खंडहर वस चलाकर यात्रियों की जिंदगी के साथ किया खिलवाड़....

Dec 12, 2024 - 18:27
71 Views
Uttarakhand News: काठगोदाम डिपो के एआरएम के खिलाफ खोलेगा दलित समाज मोर्चा- अनिल बाल्मीकि

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

बाजपुर। काठगोदाम डिपो से हल्द्वानी.कालाढूंगी.बाजपुर होते हुए दिल्ली के लिए व्यापारियों की मांग पर बस चलाने की खबर को दैनिक भास्कर ने 7 दिसंबर को प्राथमिकता के के साथ खबर प्रकाशित की। खबर से हरकत में आया काठगोदाम डिपो ने अगले दिन ही काठगोदाम डिपो ने बस को दिल्ली के लिए चला दी गई। जिस पर व्यापारियों एवं आम जनता ने हर्ष के साथ गहरा दुख प्रकट किया है क्योंकि काठगोदाम डिपो वीएस 6 की नई बसें डिपो में मौजूद होने पर भी 2016 मॉडल की खंडार बस को दिल्ली के लिए चलाया गया।

उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर काठगोदाम डिपो के एआरएम द्वारा वीएस 6 की नई बस को दिल्ली के लिए नहीं चलाया गया तो इसके लिए वाल्मीकि समाज आंदोलन करेगा जो एआरएम को बहुत महंगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों एवं आम नागरिकों के साथ अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। काठगोदाम डिपो के एआरएम की नीति को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। काठगोदाम डिपो ने 2016 मॉडल की कडम बस को दिल्ली के लिए चलाकर व्यापारियों आम नागरिकों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है यह बस कभी भी रास्ते में खराब हो सकती है यात्रियों एवं व्यापारियों के साथ कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। काठगोदाम डिपो पर 6 बसे नई वीएस 6 मॉडल की खड़ी है। उस बस को एआरएम द्वारा नहीं लगाया गया यह बड़ी ही दुर्भाग्य बात है। उन्होंने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर काठगोदाम डिपो द्वारा दिल्ली के लिए नई बस नहीं लगाई गई और पुरानी बस से यात्रियों एवं व्यापारियों के साथ कोई भी दुर्घटना घटी तो काठगोदाम डिपो के एआरएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

  • काठगोदाम डिपो से दिल्ली के लिए नई बस नहीं चली तो हटेंगे एआरएम: यशपाल आर्य

बाजपुर।उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है यात्रियों एवं व्यापारियों के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा है मुख्यमंत्री पत्र लिखकर काठगोदाम डिपो के एआरएम कार्य प्रणाली से अवगत कराया जाएगा और हर कीमत पर वीएस 6 नई बस को काठगोदाम से दिल्ली के लिए चलाया जाएगा। 

  • काठगोदाम से दिल्ली के लिए नई बस चलेगी:उमा जोशी

बाजपुर।भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उमा जोशी ने कहा है हमारी सरकार द्वारा काठगोदाम डिपो को नई बसें उपलब्ध कराई गई है। नई बस की जगह काठगोदाम से दिल्ली के लिए पुरानी खंडहर बस चलाई गई है किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे अधिकारी सरकार की छवि को धूमिल करना चाहते हैं।इस मामले को लेकर काठगोदाम डिपो के एआरंएम के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी शीघ्र ही उन्होंने नई बस काठगोदाम से दिल्ली के लिए नहीं चलाई गई तो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow