Hardoi News: गहरी जुताई से कम लागत में गुणवत्ता युक्त उत्पादन मिलेगा -जिला कृषि रक्षा अधिकारी

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने कृषकों से कहा है कि वर्तमान समय में खरीफ की फसलों में कीट रोग नियंत्रण हेतु ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई अत्यन्त...

May 3, 2025 - 16:00
57 Views
Hardoi News: गहरी जुताई से कम लागत में गुणवत्ता युक्त उत्पादन मिलेगा -जिला कृषि रक्षा अधिकारी

हरदोई: जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने कृषकों से कहा है कि वर्तमान समय में खरीफ की फसलों में कीट रोग नियंत्रण हेतु ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई अत्यन्त लाभकारी है और यह जुताई मानसून आने से पहले मई, जून महीने में करें तथा गहरी जुताई से कम लागत में गुणवत्ता युक्त उत्पादन मिलेगा।

उन्होने कहा कि ग्रीष्मकालीन जुताई करने से मृदा संरचना में सुधार होता है, जिससे मृदा की जल धारण क्षमता बढ़ती है जो फसलों की बढवार में उपयोगी है एवं खेत की कठोर परत को तोड़कर मृदा को जड़ो के विकास हेतु बनाने में लाभकारी होती है और खेत में उगे खरपतवार एवं फसल अवशेष मिट्टी में दबकर सड़ जाते है जिससे मृदा में जीवांश की मात्रा बढ़ती है और मृदा के अन्दर छिपे हुए हानिकारक कीट, अण्डे, लार्वा, प्यूपा एवं खरपतवारों के बीज गहरी जुताई के बाद सूर्य की तेज किरणों के सम्पर्क में आने से नष्ट हो जाते है।

Also Read- Hardoi News: इनर व्हील क्लब द्वारा गोद लिए गए उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थापित हुआ स्वच्छ पेयजल हेतु आर ओ वाटर कूलर।

उन्होने किसानों से कहा है क गर्मी की गहरी जुताई के उपरान्त मुदा में पाये जाने वाले हानिकारक जीवांणु, कवक, निमैटोड एवं अन्य हानिकारक सूक्ष्म जीव मर जाते है जो फसलों में बीमारी के मुख्य कारण होते है और मृदा में वायु संचार बढ़ता है, जिससे खरपतवारनासी एवं कीटनाशी रसायनों के विषाक्त अवशेष व पूर्व फसल की जड़ो द्वारा छोड़े गये हानिकारक रसायनों के अपघटन में सहायक होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow