Delhi : राम जी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा के अपमान पर पहले माफी मांगे अखिलेश यादव - रीना एन सिंह 

उन्होंने कहा कि यह वही अखिलेश यादव है जिन्होंने पिछड़ा वर्ग और दलित समाज के सिंह लगाने वाले अधिकारियों की लिस्ट वायरल कर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी महाराज को निशाना बनाकर ठाकुरवाद का नॉरेटिव स्थापित करने का प्रयास किया

May 10, 2026 - 11:45
 0  1
Delhi : राम जी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा के अपमान पर पहले माफी मांगे अखिलेश यादव - रीना एन सिंह 
Delhi : राम जी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा के अपमान पर पहले माफी मांगे अखिलेश यादव - रीना एन सिंह 

  • राणा प्रताप की मूर्ति और सोने का भाला लगाने के अखिलेश के बयान पर रीना  सिंह की प्रतिक्रिया
  • अखिलेश यादव के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा जी का अपमान नहीं भूल सकता कोई भी सनातनी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट, "योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के पथ पर" नामक पुस्तक की लेखिका, राणा सांगा का रामजीलाल सुमन के द्वारा अपमान करने पर न्यायालय में वाद दायर करने वाली रीना एन सिंह ने राणा प्रताप की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव के द्वारा राणा प्रताप की मूर्ति और उसके साथ सोने का भाला लगाने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सबसे पहले अखिलेश यादव को राणा प्रताप जी को और राणा सांगा जी को मानने वाले संपूर्ण सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब राणा सांगा जी पर रामजी लाल सुमन के बयान पर पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ था तो उस समय अखिलेश यादव मामले को और उकसाने का प्रयास कर रहे थे आज पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार के बाद उनके समझ में ये आ गया है कि राणा सांगा जैसे सनातनी योद्धाओं का अपमान करने का परिणाम अत्यंत हानिकारक हो सकता है इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है।

उन्होंने कहा कि यह वही अखिलेश यादव है जिन्होंने पिछड़ा वर्ग और दलित समाज के सिंह लगाने वाले अधिकारियों की लिस्ट वायरल कर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी महाराज को निशाना बनाकर ठाकुरवाद का नॉरेटिव स्थापित करने का प्रयास किया था। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में हिंदुत्व एवं सनातन के तमाम मामलों में हिंदू समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली क्षत्रिय इतिहास विकृतिकरण के खिलाफ आवाज उठाने वाली रीना एन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय संत रामभद्राचार्य जी का अपमान करने वाले अखिलेश यादव को यह समझना चाहिए कि योगी जी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यही सदी हिंदुत्व की है और अब देश की जनता राम भक्तों पर गोली चलाने वाले, साधु संतों का अपमान करने वाले, पंडित और पुजारियों के लिए अपशब्द कहने वाले राजनीतिक दल के लोगों को नहीं बर्दाश्त करेगी।

Also Click : Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow