Deoband : महिला की जमीन का बैनामा कराने का आरोप, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

जिलाध्यक्ष योगेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सीओ अभितेष सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पनियाली कासिमपुर निवासी महिला की जमीन का उसी के जेठ ने धो

Nov 10, 2025 - 23:01
24 Views
Deoband : महिला की जमीन का बैनामा कराने का आरोप, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
Deoband : महिला की जमीन का बैनामा कराने का आरोप, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) से जुड़े पदाधिकारियों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने पनियाली कासिमपुर की एक महिला की संपत्ति का धोखाधड़ी से बैनामा कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष योगेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सीओ अभितेष सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पनियाली कासिमपुर निवासी महिला की जमीन का उसी के जेठ ने धोखाधड़ी कर बैनामा करा दिया। बताया कि लोन दिलाने नाम पर पहले उसके नाबालिग बेटे के आधार कार्ड में छेडछाड़ कराई गई उसके बाद संपत्ति का बैनामा अपने नाम करा लिया गया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Delhi Blast : दिल्ली के लाल किले के पास कार में भयंकर विस्फोट, 14 साल बाद दहला दिल्ली, आठ की मौत, कई घायल; अमित शाह एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow