Deoband : किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

मोहल्ला मुलतानियान स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित हुए समारोह का उद्घाटन लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर और संगठन के प्रां

By INA News Desk
Nov 10, 2025 - 23:00
30 Views
Deoband : किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
Deoband : किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

देवबंद। व्यापारी हित की अग्रणी संस्था उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश, युवा व्यापार मंडल व महिला उद्योग व्यापार मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी स्तर पर उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

मोहल्ला मुलतानियान स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित हुए समारोह का उद्घाटन लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर और संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि व्यापारी किसी भी राष्ट्र को खड़ा करने में नींव की ईंट होता है। भाजपा सरकार ने जीएसटी कम कर व्यापारियों को राहत दी है, इस सरकार में व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार अधिकारी व्यापारियों को कभी लाइसेंस तो कभी अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रहे हैं इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग व श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलशाद चार्ली ने संयुक्त रुप से व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी स्तर पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, जिलाध्यक्ष नरेश गोयल, महिला अध्यक्ष चंदन बाला जैन, अश्विनी गर्ग, राघवदास अग्रवाल आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, चौधरी राजपाल सिंह, अधिवक्ता संदीप शर्मा, विशाल गर्ग, अजय जैन, सुधीर गर्ग, सोनू भटनागर, गोपाल माहेश्वरी, मनमोहन गर्ग, उद्यमी अय्यूब बेग, शिवराज सिंह रोड, विजय त्यागी, लक्की गोयल, मकबूल अहमद, सरफराज मलिक, मुस्तफा सलमानी, जर्रार बेग आदि मौजूद रहे।

Also Click : Delhi Blast : दिल्ली के लाल किले के पास कार में भयंकर विस्फोट, 14 साल बाद दहला दिल्ली, आठ की मौत, कई घायल; अमित शाह एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow