Deoband : सांपला खत्री गांव में घुसे बदमाश, फायरिंग से फैली दहशत, एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश होने का दावा, पुलिस मौके पर पहुंची, नहीं मिला कोई

विभिन्न जनपदों से आ रही ड्रोन वाले चोरों की खबरों के बीच बृहस्पतिवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि सांपला खत्री गांव में हथियारबंद बदमाशों के देखे जाने से दहशत फैल गई। बता

By INA News Desk
Aug 2, 2025 - 01:09
66 Views
Deoband : सांपला खत्री गांव में घुसे बदमाश, फायरिंग से फैली दहशत, एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश होने का दावा, पुलिस मौके पर पहुंची, नहीं मिला कोई
INA News

देवबंद : कालीपार क्षेत्र के सांपला खत्री गांव में एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों के देखे जाने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। आरोप है कि ग्रामीण जाग गए, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में ग्रामीणों ने भी लाइसेंसी हथियारों से कई राउंड फायरिंग की। इसके चलते बदमाश फरार हो गए। लेकिन बदमाशों की दस्तक से गांव में दहशत का माहौल है।

विभिन्न जनपदों से आ रही ड्रोन वाले चोरों की खबरों के बीच बृहस्पतिवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि सांपला खत्री गांव में हथियारबंद बदमाशों के देखे जाने से दहशत फैल गई। बताया गया कि बदमाशों की संख्या एक दर्जन से अधिक थी, जो इधर उधर फैले हुए थे। कुछ ग्रामीणों की उन पर नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों का दावा है बदमाशों ने खुद को घिरता देख फायरिंग की, जवाब में ग्रामीणों की ओर से भी कई राउंड फायरिंग की गई। जिसके चलते वह फरार हो गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करते हुए उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है रात्रि में इस प्रकार की जानकारी मिली थी, पुलिस टीम को गांव में भेजा गया था। लेकिन ग्रामीणों के अलावा वहां कोई नहीं मिला। पुलिस रात में लगातार गश्त कर रही है।

Also Click : Baitul : कुछ दिन पूर्व आदिवासी युवक के साथ शराब ठेकेदार के आदमियों और पुलिस द्वारा मारपीट की घटना का मामला गरमाया, भैंसदेही में आदिवासी समुदाय का जोरदार धरना प्रदर्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow