Deoband : नशेड़ी युवकों ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल

कोतवाली क्षेत्र के साल्हापुर गांव निवासी शौकीन बाइक से उत्तराखंड के झबरेड़ा में किसी काम से गया था। शाम के समय वह वापस लौट रहा था। वह बन्हेड़ा में मदरसे के समी

Nov 10, 2025 - 23:04
44 Views
Deoband : नशेड़ी युवकों ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल
Deoband : नशेड़ी युवकों ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल

देवबंद। बन्हेड़ा खास गांव में बाइक सवार दो नशेड़ी युवकों ने सड़क पर खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के साल्हापुर गांव निवासी शौकीन बाइक से उत्तराखंड के झबरेड़ा में किसी काम से गया था। शाम के समय वह वापस लौट रहा था। वह बन्हेड़ा में मदरसे के समीप कुछ देर सुस्ताने के लिए खड़ा हो गया। इस दौरान दो नशेड़ी युवक बाइक पर आए और उन्होंने शौकीन की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें शौकीन घायल हो गया। आरोपी युवक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। बाद में परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Delhi Blast : दिल्ली के लाल किले के पास कार में भयंकर विस्फोट, 14 साल बाद दहला दिल्ली, आठ की मौत, कई घायल; अमित शाह एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow