Saharanpur : नशा तस्करी पर पुलिस की सख्ती: गंगोह में 25 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पशु पैठ चौराहे के पास बिजलीघर कस्बा गंगोह में आबिद पुत्र रासू निवासी मौहल्ला बाहूद्दीन कस्बा व थाना गंगोह को गिरफ्तार किया गया।

Nov 10, 2025 - 23:04
36 Views
Saharanpur : नशा तस्करी पर पुलिस की सख्ती: गंगोह में 25 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार
Saharanpur : नशा तस्करी पर पुलिस की सख्ती: गंगोह में 25 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गंगोह थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ा। पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पशु पैठ चौराहे के पास बिजलीघर कस्बा गंगोह में आबिद पुत्र रासू निवासी मौहल्ला बाहूद्दीन कस्बा व थाना गंगोह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 25.47 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 850 रुपये नकद बरामद हुए।

इसके बाद थाना गंगोह में मुकदमा संख्या 524/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के नशे के कारोबार से जुड़े होने की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में हुई। अभियान का मकसद लोगों को नशे के अंधेरे से निकालकर जीवन के उजाले की ओर ले जाना है।

Also Click : Delhi Blast : दिल्ली के लाल किले के पास कार में भयंकर विस्फोट, 14 साल बाद दहला दिल्ली, आठ की मौत, कई घायल; अमित शाह एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow