Saharanpur : सहारनपुर में अभिषेक सिंह ने जनसुनवाई में शिकायतें सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश दिए
लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। अभिषेक सिंह ने कहा कि जनता की परेशानियों को हल करने में कोई ढिलाई न बरती जाए। हर शिकायत को प्राथमिकता से
सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द और अच्छे तरीके से निपटारा करने के लिए जरूरी निर्देश दिए।
लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। अभिषेक सिंह ने कहा कि जनता की परेशानियों को हल करने में कोई ढिलाई न बरती जाए। हर शिकायत को प्राथमिकता से तय समय में सुलझाया जाए। शिकायत करने वाले को इसकी जानकारी भी दी जाए। इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा।
आयोजन में कई लोग पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। अभिषेक सिंह ने अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के आदेश दिए। कहा कि शासन के निर्देशों का पालन हो। इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी। जनसुनवाई से आम लोग सीधे अपनी समस्या बता सकें। पुलिस ने इसे नियमित बनाने का वादा किया।
Also Click : हैलो इंडिया... ये वीडियो आपके लिए': ब्राजीलियन मॉडल लैरिसा नेरी ने राहुल गांधी के वोट चोरी दावे पर तोड़ी चुप्पी
What's Your Reaction?









