Deoband : महिला समेत पांच गैंगस्टर में निरुद्ध, गैंग लीडर और सदस्य गिरफ्तार, प्लाट आदि के नाम पर लोगों से करते थे धोखाधड़ी

कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक बन्हेड़ा खास गांव निवा

Sep 5, 2025 - 21:43
57 Views
Deoband : महिला समेत पांच गैंगस्टर में निरुद्ध, गैंग लीडर और सदस्य गिरफ्तार, प्लाट आदि के नाम पर लोगों से करते थे धोखाधड़ी
महिला समेत पांच गैंगस्टर में निरुद्ध, गैंग लीडर और सदस्य गिरफ्तार

देवबंद : प्लाट आदि के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसमें एक महिला भी शामिल है। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक गिरोह बनाकर लोग से धोखाधड़ी करने वाले मल्हीपुर रोड कृष्णाधाम फ्रेंडस कॉलोनी सहारनपुर निवासी गैंग लीडर अजीत शर्मा, गैंग की सदस्य उसकी पत्नी नीलम समेत कुणाल, प्रियांशु, हिम्मतनगर की इंद्रा कॉलोनी सहारनपुर निवासी रंजीत, विष्णु मंदिर वाली गली माधोनगर सहारनपुर निवासी भुवन मोहिनी कुमार गुप्ता के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सभी लोग षडयंत्र के तहत प्लाट आदि के नाम पर धोखाधड़ी करने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ पूर्व में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • वांछित दुष्कर्मी समेत तीन गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक बन्हेड़ा खास गांव निवासी दिलबहार ने 27 अगस्त को एक व्यक्ति को आतंकित कर मोबाइल छीना था।मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। वहीं, चार अगस्त को युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे थाना तीतरो के माधोपुर निवासी आरोपी आशीष को देवबंद-बरला मार्ग से गिरफ्तार किया है। उधर, पुलिस ने मोहल्ला पठानपुरा निवासी मोहम्मद आजम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रुड़की कोर्ट से रिकवरी वारंट जारी हुआ था।

Also Click : Hardoi : सांडी मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने शिक्षकों को सम्मानित किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow