Hardoi : उमा सिंह इंटर कॉलेज मानपुर में हुआ स्वदेशी जागरूकता अभियान कार्यक्रम

उमा सिंह इंटर कॉलेज मानपुर में आयोजित स्वदेशी जागरूकता अभियान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राजीव जी ने बताया कि स्वदेशी वस्तुओं को हर

Sep 5, 2025 - 21:35
 0  20
Hardoi : उमा सिंह इंटर कॉलेज मानपुर में हुआ स्वदेशी जागरूकता अभियान कार्यक्रम
उमा सिंह इंटर कॉलेज मानपुर में हुआ स्वदेशी जागरूकता अभियान कार्यक्रम

हरदोई : "देश को विकसित राष्ट्र बनाने में हम सब लोगों का महिती कर्तव्य है वैश्विक दादागिरी से निपटने के लिए स्वदेशी को प्रयोग में लाना आवश्यक हो गया है, स्वदेशी जागरण मंच स्वावलंबन की भावना विकसित करने के लिए जन जागरण अभियान चला रहा है ,जिसमें आप लोगों की सहभागिता से देश को नए आयाम  तक पहुंचाया जा सकता है" उक्त विचार उमा सिंह इंटर कॉलेज मानपुर में आयोजित स्वदेशी जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रांत समन्वयक  हर्षवर्धन सिंह ने व्यक्त किए। उनके साथ राजीव पूर्णकालिक स्वदेशी जागरण मंच निवासी अयोध्या और जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी उपस्थित रहे। 

उमा सिंह इंटर कॉलेज मानपुर में आयोजित स्वदेशी जागरूकता अभियान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राजीव ने बताया कि स्वदेशी वस्तुओं को हर घर परिवार में प्रयोग में लाने की आवश्यकता है इसके लिए स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अमेरिकी , चीनी और तुरकिये की वस्तुओं को ना खरीदें और स्वदेशी अपनाएं।

प्रांत समन्वयक हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उद्यमिता से देश को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा सकता है। आप सभी लोग इस सूची के हिसाब से अपने देश में ही बनी वस्तुओं को रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग में लाएं और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करके विकसित राष्ट्र बनाने और स्वावलंबन भारत बनाने में अहम भूमिका निभाएं। जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी ने इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ,शिक्षकों को स्वदेशी संकल्प दोहरा कर शपथ दिलाई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक तेज प्रताप सिंह,प्रधानाचार्य सुप्रिया ठाकुर और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : शिक्षक दिवस 2025 - प्रदेश के 81 गुरुजन हुए राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित, 2204 प्रधानाचार्यों को वितरित किये गये टैबलेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow