Deoband : देवबंद में स्कूल में लगा बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर

जामिया तिब्बिया देवबंद के निदेशक डॉ. अनवर सईद ने कहा कि अस्पताल न केवल देवबंद बल्कि आसपास के क्षेत्रों के गरीब और असहाय लोगों की सेवा कई वर्षों से कर रहा है।

By INA News Desk
Dec 16, 2025 - 21:40
35 Views
Deoband : देवबंद में स्कूल में लगा बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर
Deoband : देवबंद में स्कूल में लगा बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर

जामिया तिब्बिया देवबंद के अस्पताल ने हाशिमपुरा गांव के विशाल भारती मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर अमराज़ ए अतफाल विभाग की ओर से लगाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने कहा कि अस्पताल का यह कदम बहुत अच्छा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर आगे भी समय-समय पर स्कूल में लगाए जाने चाहिए। इससे बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी अभिभावकों और स्कूल को मिलती रहेगी।जामिया तिब्बिया देवबंद के निदेशक डॉ. अनवर सईद ने कहा कि अस्पताल न केवल देवबंद बल्कि आसपास के क्षेत्रों के गरीब और असहाय लोगों की सेवा कई वर्षों से कर रहा है। इसी क्रम में स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। 140 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया, मुफ्त दवाएं बांटी गईं और रक्त जांच भी कराई गई। उन्होंने कहा कि एनसीआईएसएम और क्यूसीआईआई, नई दिल्ली की ओर से भी निर्देश है कि यूनानी कॉलेजों की ओर से बच्चों के ऐसे स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएं।चिकित्साधीक्षक डॉ. अहतशामुल हक सिद्दीकी ने कहा कि भविष्य में भी स्कूलों में ऐसे चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इससे अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे। आगे गांवों और देहात में भी बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े शिविर समय-समय पर लगाए जाएंगे।अस्पताल की ओर से डॉ. जुवेरिया हाशमी ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। इस मौके पर प्रधानाचार्य मधु शर्मा, आशा शर्मा, रेखा, सीमा, पूजा, योगिता, सरोज, उषा धीमान, सविता शर्मा, सुनीता धीमान, मिनाक्षी, शुहेब और जामिया तिब्बिया देवबंद की छात्राएं आयशा मुसर्रत, मिस्बा नईम, सारा इब्राहीम, अरीबा, रिफत जहां, राधा रानी, फात्मा अंसारी, समरीन, मोहम्मद मुस्तकीम आदि ने शिविर में सहयोग किया।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow