Deoband : देवबंद में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने किया गांवों का दौरा
उन्होंने आरोप लगाया कि यह दिल्ली और लखनऊ की राजनीतिक लड़ाई का नतीजा है। दिल्ली वाले नहीं चाहते कि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। त्यागी ने कहा
राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने देवबंद विधानसभा क्षेत्र के अंबहेटा शेखां, कुलसत समेत लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर सूची से कट गए हैं। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दे रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह दिल्ली और लखनऊ की राजनीतिक लड़ाई का नतीजा है। दिल्ली वाले नहीं चाहते कि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। त्यागी ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों का शोषण किया जा रहा है। उन्हें टारगेट कर उनके व्यापार और निजी हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अवनीश त्यागी, ईश्वर त्यागी, अंकुश त्यागी, शुभम राय, अंकित त्यागी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
Also Click : Hardoi : हरदोई में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित, दावे-आपत्तियां आमंत्रित
What's Your Reaction?