Hardoi : कासिमपुर थाना परिसर में 81 चौकीदारों को कंबल वितरण, सीओ संडीला ने दिए सुरक्षा के निर्देश

चौकीदारों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए, इस अवसर पर उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि

Dec 24, 2025 - 22:11
 0  70
Hardoi : कासिमपुर थाना परिसर में 81 चौकीदारों को कंबल वितरण, सीओ संडीला ने दिए सुरक्षा के निर्देश
Hardoi : कासिमपुर थाना परिसर में 81 चौकीदारों को कंबल वितरण, सीओ संडीला ने दिए सुरक्षा के निर्देश

Report : मुकेश सिंह

संडीला : चौकीदारों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए, इस अवसर पर उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि चौकीदार गांव की सुरक्षा व्यवस्था की पहली कड़ी हैं, जिनकी सतर्कता से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।उन्होंने चौकीदारों से अपने-अपने गांव में संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखने, समय पर पुलिस को सूचना देने तथा आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की, सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि “चौकीदार पुलिस और समाज के बीच सेतु हैं, उनकी सक्रियता से ही कानून व्यवस्था मजबूत होती है।पुलिस प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव सहयोग करता रहेगा,” कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी कासिमपुर सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे तथा कंबल पाकर चौकीदारों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए गांव की सुरक्षा को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Also Click : Hardoi : हरदोई में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित, दावे-आपत्तियां आमंत्रित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow