Deoband News : ब्लॉक प्रमुख और पति पर सरकारी संपत्ति कब्जाने का आरोप, शिकायत पर सीएम कार्यालय से हुए जांच के आदेश
इसमें उन्होंने ब्लॉक प्रमुख और उनके पति पर सरकारी तालाब पर कब्जा करके आवास बनवाने और गांव जालखेड़ी में स्थित मरघट की भूमि पर खड़े करीब दो करोड़ रुपये कीमत के 8...
By INA News Deoband.
देवबंद : सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के अनु सचिव अरविंद सिंह ने डीएम सहारनपुर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसमें ब्लॉक प्रमुख ममता और उनके पति विजय पर सरकारी संपत्ति पर अवैध रुप से कब्जा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घलौली गांव निवासी सुशील कुमार ने 9 जून को मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा था।
इसमें उन्होंने ब्लॉक प्रमुख और उनके पति पर सरकारी तालाब पर कब्जा करके आवास बनवाने और गांव जालखेड़ी में स्थित मरघट की भूमि पर खड़े करीब दो करोड़ रुपये कीमत के 800 पेड़ काटने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि वह सरकारी धन का दुरुपयोग कर मरघट की संपत्ति पर तालाब की खुदाई करा रहे हैं। मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के अनु सचिव अरविंद सिंह ने डीएम सहारनपुर को जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही 11 जुलाई तक आख्या प्रस्तुत करने को आदेशित किया है।
Also Click : Deoband News : हमारे खून में अब तक असर हुसैन का है, हजरत इमाम हुसैन की याद में मुशायरे का आयोजन
What's Your Reaction?











